सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

93. सूरह अद-दुहा – 1-11

Surah Ad-Dhuha • سورة الضحى • मक्की (11 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

وَالضُّحَىٰ

Transliteration

वद दुहा

हिंदी अनुवाद

शपथ है दिन चढ़े की!

وَاللَّيْلِ إِذَا سَجَىٰ

Transliteration

वल लैलि इजा सजा

हिंदी अनुवाद

और शपथ है रात्रि की, जब उसका सन्नाटा छा जाये!

‏ مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ

Transliteration

मा वद दअका रब्बुका वमा क़ला

हिंदी अनुवाद

(हे नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और ने ही विमुख हुआ।

‏ وَلَلْآخِرَةُ خَيْرٌ لَّكَ مِنَ الْأُولَىٰ ‎

Transliteration

वलल आखिरतु खैरुल लका मिनल ऊला

हिंदी अनुवाद

और निश्चय ही आगामी युग तेरे लिए प्रथम युग से उत्तम है।

وَلَسَوْفَ يُعْطِيكَ رَبُّكَ فَتَرْضَىٰ ‎

Transliteration

व लसौफ़ा युअ’तीका रब्बुका फतरदा

हिंदी अनुवाद

और तेरा पालनहार तुझे इतना देगा कि तू प्रसन्न हो जायेगा।

‏ أَلَمْ يَجِدْكَ يَتِيمًا فَآوَىٰ ‎

Transliteration

अलम यजिद्का यतीमन फआवा

हिंदी अनुवाद

क्या उसने तुझे अनाथ पाकर शरण नहीं दी?

وَوَجَدَكَ ضَالًّا فَهَدَىٰ

Transliteration

व वजदाका दाललन फ हदा

हिंदी अनुवाद

और तुझे पथ भूला हुआ पाया, तो सीधा मार्ग नहीं दिखाया?

وَوَجَدَكَ عَائِلًا فَأَغْنَىٰ

Transliteration

व वजदाका आ इलन फअग्ना

हिंदी अनुवाद

और निर्धन पाया, तो धनी नहीं कर दिया?

فَأَمَّا الْيَتِيمَ فَلَا تَقْهَرْ

Transliteration

फ अम्मल यतीमा फ़ला तक्हर

हिंदी अनुवाद

तो तुम अनाथ पर क्रोध न करना।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-9) इन आयतों में अल्लाह ने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से फ़रमाया है कि तुम्हें यह चिन्ता कैसे हो गई है कि हम अप्रसन्न हो गये? हम ने तो तुम्हारे जन्म के दिन से निरन्तर तुम पर उपकार किये हैं। तुम अनाथ थे तो तुम्हारे पालन और रक्षा की व्यवस्था की। राह से अंजान थे तो राह दिखाई। निर्धन थे तो धनी बना दिया। यह बातें बता रही हैं कि तुम आरम्भ ही से हमारे प्रियवर हो और तुम पर हमारा उपकार निरन्तर है।

وَأَمَّا السَّائِلَ فَلَا تَنْهَرْ

Transliteration

व अम्मस सा इला फ़ला तन्हर

हिंदी अनुवाद

और माँगने वाले को न झिड़कना।

وَأَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ

Transliteration

व अम्मा बि निअ’मति रब्बिका फ हददिस

हिंदी अनुवाद

और अपने पालनहार के उपकार का वर्णन करना।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (10-11) इन अन्तिम आयतों में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को बताया गया है कि हम ने तुम पर जो उपकार किये हैं उन के बदले में तुम अल्लाह की उत्पत्ति के साथ दया और उपकार करो यही हमारे उपकारों की कृतज्ञता होगी।