सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

99. सूरह जलजला – 1-8

Surah Az-Zalzalah • سورة الزلزلة • मदनी (8 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

إِذَا زُلْزِلَتِ الْأَرْضُ زِلْزَالَهَا ‎

Transliteration

इज़ा ज़ुल ज़िलतिल अरजु ज़िल ज़ा लहा

हिंदी अनुवाद

जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जायेगा।

وَأَخْرَجَتِ الْأَرْضُ أَثْقَالَهَا ‎

Transliteration

व अख रजातिल अरजु अस्कालहा

हिंदी अनुवाद

तथा भूमि अपने बोझ बाहर निकाल देगी।

وَقَالَ الْإِنسَانُ مَا لَهَا

Transliteration

वक़ालल इंसानु मा लहा

हिंदी अनुवाद

और इन्सान कहेगा कि इसे क्या हो गया?

يَوْمَئِذٍ تُحَدِّثُ أَخْبَارَهَا

Transliteration

यव मइजिन तुहद्दिसु अख़बा रहा

हिंदी अनुवाद

उस दिन वह अपनी सभी सूचनायें वर्णन कर देगी।

‏ بِأَنَّ رَبَّكَ أَوْحَىٰ لَهَا ‎

Transliteration

बि अन्ना रब्बका अव्हा लहा

हिंदी अनुवाद

क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे यही आदेश दिया है।

يَوْمَئِذٍ يَصْدُرُ النَّاسُ أَشْتَاتًا لِّيُرَوْا أَعْمَالَهُمْ ‎

Transliteration

यव मइजिय यस दुरून नासु अश्तातल लियुरव अअ’ मालहुम

हिंदी अनुवाद

उस दिन लोग तितर-बितर होकर आयेंगे, ताकि वे अपने कर्मों को देख लें।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-6) इन आयतों में बताया गया है कि जब प्रलय (क्यामत) का भूकम्प आयेगा तो धरती के भीतर जो कुछ भी है, सब उगल कर बाहर फेंक देगी। यह सब कुछ ऐसे होगा कि जीवित होने के पश्चात् सभी को आश्चर्य होगा कि यह क्या हो रहा है? उस दिन यह निर्जीव धरती प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों की गवाही देगी कि किस ने क्या क्या कर्म किये हैं। यद्पि अल्लाह सब के कर्मों को जानता है फिर भी उस का निर्णय गवाहियों से प्रमाणित कर के होगा।

فَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَيْرًا يَرَهُ ‎

Transliteration

फमय यअ’मल मिस्काला ज़र रतिन खैयररैं यरह

हिंदी अनुवाद

तो जिसने एक कण के बराबर भी पुण्य किया होगा, उसे देख लेगा।

وَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا يَرَهُ

Transliteration

वमै यअ’मल मिस्काला ज़र्रतिन शररैं यरह

हिंदी अनुवाद

और जिसने एक कण के बराबर भी बुरा किया होगा, उसे देख लेगा।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आयेगा, परिवार और साथी सब बिखर जायेंगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सब को अपने किये हुये कर्म दिखाये जायेंगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जायेगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।