الر ۚ تِلْكَ آيَاتُ الْكِتَابِ وَقُرْآنٍ مُّبِينٍ
अलिफ लाम्-रा, तिल-क आयातुल्-किताबि व क़ुंरआनिम्-मुबीन
अलिफ़, लाम, रा। वो इस पुस्कत तथा खुले क़ुर्आन की आयतें हैं।
Surah Al-Hijr سورة الحجر मक्की (99 आयतें)
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।
الر ۚ تِلْكَ آيَاتُ الْكِتَابِ وَقُرْآنٍ مُّبِينٍ
अलिफ लाम्-रा, तिल-क आयातुल्-किताबि व क़ुंरआनिम्-मुबीन
अलिफ़, लाम, रा। वो इस पुस्कत तथा खुले क़ुर्आन की आयतें हैं।
رُّبَمَا يَوَدُّ الَّذِينَ كَفَرُوا لَوْ كَانُوا مُسْلِمِينَ
रू-बमा यवद्दुल्लज़ी-न क-फरू लौ कानू मुस्लिमीन
(एक समय आयेगा) जब काफ़िर ये कामना करेंगे कि क्या ही अच्छा होता, यदि वे मुसलामन[1] होते?
ذَرْهُمْ يَأْكُلُوا وَيَتَمَتَّعُوا وَيُلْهِهِمُ الْأَمَلُ ۖ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ
ज़र्-हुम् यअ्कुलू व य-त मत्तअू व युल्हिहिमुल्-अ-मलु फ़ सौ-फ यअ्लमून
(हे नबी!)आप उन्हें छोड़ दें, वे खाते तथा आनन्द लेते रहें और उन्हें आशा निश्चेत किये रहे, फिर शीघ्र ही वे जान लेंगे[1]।
وَمَا أَهْلَكْنَا مِن قَرْيَةٍ إِلَّا وَلَهَا كِتَابٌ مَّعْلُومٌ
व मा अह़्लक्ना मिन् क़र्यतिन् इल्ला व लहा किताबुम् -मअ्लूम
और हमने जिस बस्ती को भी ध्वस्त किया, उसके लिए एक निश्चित अवधि अंत थी।
مَّا تَسْبِقُ مِنْ أُمَّةٍ أَجَلَهَا وَمَا يَسْتَأْخِرُونَ
मा तस्बिक़ु मिन् उम्मतिन् अ-ज-लहा व मा यस्तख़िरून
कोई जाति न अपनी निश्चित अवधि से आगे जा सकती है और न पीछे रह सकती है।
وَقَالُوا يَا أَيُّهَا الَّذِي نُزِّلَ عَلَيْهِ الذِّكْرُ إِنَّكَ لَمَجْنُونٌ
व क़ालू या अय्युहल्लज़ी नुज़्ज़ि-ल अलैहिज़्ज़िक्रु इन्न-क ल-मज्-नून
तथा उन (काफ़िरों) ने कहाः हे वह व्यक्ति जिसपर ये शिक्षा (क़ुर्आन) उतारी गयी है! वास्तव में, तू पागल है।
لَّوْ مَا تَأْتِينَا بِالْمَلَائِكَةِ إِن كُنتَ مِنَ الصَّادِقِينَ
लौ मा तअ्तीना बिल्मलाइ-कति इन् कुन्-त मिनस्सादिक़ीन
क्यों हमारे पास फ़रिश्तों को नहीं लाता, यदि तू सचों में से है?
مَا نُنَزِّلُ الْمَلَائِكَةَ إِلَّا بِالْحَقِّ وَمَا كَانُوا إِذًا مُّنظَرِينَ
मा नुनज़्ज़िलुल्-मलाइ-क-त इल्ला बिल्हक़्क़ि व मा कानू इज़म्-मुन्ज़रीन
जबकि हम फ़रिश्तों को सत्य निर्णय के साथ ही उतारते हैं और उन्हें उस समय कोई अवसर नहीं दिया जाता।
إِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا الذِّكْرَ وَإِنَّا لَهُ لَحَافِظُونَ
इन्ना नह्नु नज़्ज़ल्-नज़्ज़िक्र व इन्ना लहू लहाफिज़ून
वास्तव में, हमने ही ये शिक्षा (क़ुर्आन) उतारी है और हम ही इसके रक्षक[1] हैं।
وَلَقَدْ أَرْسَلْنَا مِن قَبْلِكَ فِي شِيَعِ الْأَوَّلِينَ
व ल-क़द् अर्सल्ना मिन् क़ब्लि-क फ़ी शि-यअिल्- अव्वलीन
और हमने आपसे पहले भी प्राचीन (विगत) जातियों में रसूल भेजे।
وَمَا يَأْتِيهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا كَانُوا بِهِ يَسْتَهْزِئُونَ
व मा यअ्तीहिम् मिर्रसूलिन् इल्ला कानू बिही यस्तह्ज़िऊन
और उनके पास जो भी रसूल आया, वे उसके साथ परिहास करते रहे।
كَذَٰلِكَ نَسْلُكُهُ فِي قُلُوبِ الْمُجْرِمِينَ
कज़ालि-क नस्लुकुहू फी क़ुलूबिल्-मुज्रिमीन
इसी प्रकार, हम इसे[1] अपराधियों के दिलों में पिरो देते हैं।
لَا يُؤْمِنُونَ بِهِ ۖ وَقَدْ خَلَتْ سُنَّةُ الْأَوَّلِينَ
ला युअ्मिनू-न बिही व क़द् ख़लत् सुन्नतुल् अव्वलीन
वे उसपर ईमान नहीं लाते और प्रथम जातियों से यही रीति चली आ रही है।
وَلَوْ فَتَحْنَا عَلَيْهِم بَابًا مِّنَ السَّمَاءِ فَظَلُّوا فِيهِ يَعْرُجُونَ
व लौ फ़तह़्ना अलैहिम् बाबम्-मिनस्समा-इ फज़ल्लू फ़ीहि यअ्-रूजून
और यदि हम उनपर आकाश का कोई द्वार खोल देते, फिर वे उसमें चढ़ने लगते।
لَقَالُوا إِنَّمَا سُكِّرَتْ أَبْصَارُنَا بَلْ نَحْنُ قَوْمٌ مَّسْحُورُونَ
लक़ालू इन्नमा सुक्किरत् अब्सारूना बल् नह्नु क़ौमुम् -मस्हूरून *
तबभी वे यही कहते कि हमारी आँखें धोखा खा रही हैं, बल्कि हमपर जादू कर दिया गया है।
وَلَقَدْ جَعَلْنَا فِي السَّمَاءِ بُرُوجًا وَزَيَّنَّاهَا لِلنَّاظِرِينَ
वल-क़द् जअ़ल्ना फिस्समा-इ बुरूजंव्-व ज़य्यन्नाहा लिन्नाज़िरीन
हमने आकाश में राशि-चक्र बनाये हैं और उसे देखने वालों के लिए सुसज्जित किया है।
وَحَفِظْنَاهَا مِن كُلِّ شَيْطَانٍ رَّجِيمٍ
व हफिज़्नाहा मिन् कुल्लि शैतानिर्रजीम
और उसे प्रत्येक धिक्कारे हुए शैतान से सुरक्षित किया है।
إِلَّا مَنِ اسْتَرَقَ السَّمْعَ فَأَتْبَعَهُ شِهَابٌ مُّبِينٌ
इल्ला मनिस्त-रक़स्सम् अ फ़अत्ब-अहू शिहाबुम्- मुबीन
परन्तु जो (शैतान) चोरी से सुनना चाहे, तो एक खुली ज्वाला उसका पीछा करती[1] है।
وَالْأَرْضَ مَدَدْنَاهَا وَأَلْقَيْنَا فِيهَا رَوَاسِيَ وَأَنبَتْنَا فِيهَا مِن كُلِّ شَيْءٍ مَّوْزُونٍ
वल्अर्-ज़ मदद्-ना हा व अल्क़ैना फ़ीहा रवासि-य व अम्बत्-ना फ़ीहा मिन् कुल्लि शैइम्-मौज़ून
और हमने धरती को फैलाया और उसमें पर्वत बना दिये और उसमें हमने प्रत्येक उचित चीज़ें उगायीं।
وَجَعَلْنَا لَكُمْ فِيهَا مَعَايِشَ وَمَن لَّسْتُمْ لَهُ بِرَازِقِينَ
व जअ़ल्ना लकुम् फ़ीहा मआ़यि-श व मल्लस्तुम् लहू बिराज़िक़ीन
और हमने उसमें तुम्हारे लिए जीवन के संसाधन बना दिये तथा उनके लिए जिनके जीविका दाता तुम नहीं हो।
وَإِن مِّن شَيْءٍ إِلَّا عِندَنَا خَزَائِنُهُ وَمَا نُنَزِّلُهُ إِلَّا بِقَدَرٍ مَّعْلُومٍ
व इम्मिन् शैइन् इल्ला अिन्दना ख़ज़ाइनुहू, व मा नुनज़्ज़िलुहू इल्ला बि-क़-दरिम्-मअ्लूम
और कोई चीज़ ऐसी नहीं है, जिसके कोष हमारे पास न हों और हम उसे एक निश्चित मात्रा ही में उतारते हैं।
وَأَرْسَلْنَا الرِّيَاحَ لَوَاقِحَ فَأَنزَلْنَا مِنَ السَّمَاءِ مَاءً فَأَسْقَيْنَاكُمُوهُ وَمَا أَنتُمْ لَهُ بِخَازِنِينَ
व अरसल्नर्रिया-ह लवाक़ि ह फ़ अन्ज़ल्ना मिनस्समा-इ माअन् फ़-अस्क़ैनाकुमूहु, व मा अन्तुम् लहू बिख़ाज़िनीन
और हमने जलभरी वायुओं को भेजा, फिर आकाश से जल बरसाया और उसे तुम्हें पिलाया तथा तुम उसके कोषाधिकारी नहीं हो।
وَإِنَّا لَنَحْنُ نُحْيِي وَنُمِيتُ وَنَحْنُ الْوَارِثُونَ
व इन्ना ल-नह्नु नुह़्यी व नुमीतु व नह़्नुल्-वारिसून
तथा हम ही जीवन देते तथा मारते हैं और हम ही सबके उत्तराधिकारी हैं।
وَلَقَدْ عَلِمْنَا الْمُسْتَقْدِمِينَ مِنكُمْ وَلَقَدْ عَلِمْنَا الْمُسْتَأْخِرِينَ
व ल-क़द् अ़लिम्-नल्-मुस्तक़्दिमी-न मिन्कुम् व ल-क़ द् अ़लिम्-नल्-मुस्तअ्ख़िरीन
तथा तुममें से विगत लोगों को जानते हैं और भविष्य के लोगों को भी जानते हैं।
وَإِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحْشُرُهُمْ ۚ إِنَّهُ حَكِيمٌ عَلِيمٌ
व इन्-न रब्ब-क हु-व यह्शुरूहुम्, इन्नहू हकीमुन् अलीम *
और वास्तव, में आपका पालनहार ही उन्हें एकत्र करेगा[1], निश्चय वह सब गुण और सब कुछ जानने वाला है।
وَلَقَدْ خَلَقْنَا الْإِنسَانَ مِن صَلْصَالٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
व ल-क़द् ख़लक़्नल्-इन्सा-न मिन् सल्सालिम् मिन् ह – मइम्-मस्-नून
और हमने मनुष्य को सड़े हुए कीचड़ के सूखे गारे बनाया।
وَالْجَانَّ خَلَقْنَاهُ مِن قَبْلُ مِن نَّارِ السَّمُومِ
वल्जान्-न ख़लक़्नाहु मिन् क़ब्लु मिन्-नारिस्समूम
और इससे पहले जिन्नों को हमने अग्नि की ज्वाला से पैदा किया।
وَإِذْ قَالَ رَبُّكَ لِلْمَلَائِكَةِ إِنِّي خَالِقٌ بَشَرًا مِّن صَلْصَالٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
व इज़् क़ा-ल रब्बु-क लिल्मलाइ-कति इन्नी ख़ालिकुम् ब -शरम्-मिन् सल्सालिम् मिन् ह-मइम्-मस्-नून
और (याद करो) जब आपके पालनहार ने फ़रिश्तों से कहाः मैं एक मनुष्य उत्पन्न करने वाला हूँ, सड़े हुए कीचड़ के सूखे गारे से।
فَإِذَا سَوَّيْتُهُ وَنَفَخْتُ فِيهِ مِن رُّوحِي فَقَعُوا لَهُ سَاجِدِينَ
फ़-इज़ा सव्वैतुहू व नफ़ख़्तु फ़ीहि मिर्रूही फ़-क़अू लहू साजिदीन
तो जब मैं उसे पूरा बना लूँ और उसमें अपनी आत्मा फूँक दूँ, तो उसके लिए सज्दे में गिर जाना[1]।
فَسَجَدَ الْمَلَائِكَةُ كُلُّهُمْ أَجْمَعُونَ
फ़-स-जदल्-मलाइ-कतु कुल्लुहुम् अज्मअून
अतः उनसब फ़रिश्तों ने सज्दा किया।
إِلَّا إِبْلِيسَ أَبَىٰ أَن يَكُونَ مَعَ السَّاجِدِينَ
इल्ला इब्ली-स, अबा अंय्यकू न मअ़स्साजिदीन
इब्लीस के सिवा। उसने सज्दा करने वालों का साथ देने से इन्कार कर दिया।
قَالَ يَا إِبْلِيسُ مَا لَكَ أَلَّا تَكُونَ مَعَ السَّاجِدِينَ
क़ा-ल या इब्लीसु मा-ल-क अल्ला तकू-न मअस्साजिदीन
अल्लाह ने पूछाः हे इब्लीस! तुझे क्या हुआ कि सज्दा करने वालों का साथ नहीं दिया?
قَالَ لَمْ أَكُن لِّأَسْجُدَ لِبَشَرٍ خَلَقْتَهُ مِن صَلْصَالٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
क़ा-ल लम् अकुल्-लिअस्जु-द लि-ब-शरिन् ख़लक़्तहू मिन् सल्सालिम्-मिन् ह-मइम्-मस्-नून
उसने कहाः मैं ऐसा नहीं हूँ कि एक मनुष्य को सज्दा करूँ, जिसे तूने सड़े हुए कीचड़ के सूखे गारे से पैदा किया है।
قَالَ فَاخْرُجْ مِنْهَا فَإِنَّكَ رَجِيمٌ
क़ा-ल फख़्-रूज् मिन्हा फ-इन्न-क रजीम
अल्लाह ने कहाः यहाँ से निकल जा, वास्तव में, तू धिक्कारा हुआ है।
وَإِنَّ عَلَيْكَ اللَّعْنَةَ إِلَىٰ يَوْمِ الدِّينِ
व इन्-न अ़लैकल्लअ्-न-त इला यौमिद्दीन
और तुझपर धिक्कार है, प्रतिकार (प्रलय) के दिन तक।
قَالَ رَبِّ فَأَنظِرْنِي إِلَىٰ يَوْمِ يُبْعَثُونَ
क़ा-ल रब्बि फ़-अन्ज़िरनी इला यौमि युब्अ़सून
(इब्लीस) ने कहाः[1] मेरे पालनहार! तू फिर मुझे उस दिन तक अवसर दे, जब सभी पुनः जीवित किये जायेंगे।
قَالَ فَإِنَّكَ مِنَ الْمُنظَرِينَ
क़ा-ल फ़-इन्न-क मिनल-मुन्ज़रीन
अल्लाह ने कहाः तुझे अवसर दे दिया गया है।
إِلَىٰ يَوْمِ الْوَقْتِ الْمَعْلُومِ
इला यौमिल् वक़्तिल्-मअ्लूम
विध्दित समय के दिन तक के लिए।
قَالَ رَبِّ بِمَا أَغْوَيْتَنِي لَأُزَيِّنَنَّ لَهُمْ فِي الْأَرْضِ وَلَأُغْوِيَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ
क़ा-ल रब्बि बिमा अग़्वैतनी ल-उज़य्यिनन्-न लहुम् फ़िल्अर्ज़ि व ल-उग़्वियन्नहुम् अज्मईन
वह बोलाः मेरे पालनहार! तेरे, मुझको कुपथ कर देने के कारण, मैं अवश्य उनके लिए धरती में (तेरी अवज्ञा को) मनोरम बना दूँगा और उनसभी को कुपथ कर दूँगा।
إِلَّا عِبَادَكَ مِنْهُمُ الْمُخْلَصِينَ
इल्ला अिबाद-क मिन्हुमुल-मुख़्लसीन
उनमें से तेरे शुध्द भक्तों के सिवा।
قَالَ هَٰذَا صِرَاطٌ عَلَيَّ مُسْتَقِيمٌ
क़ा-ल हाज़ा सिरातुन अ़लय्-य मुस्तक़ीम
अल्लाह ने कहाः यही मुझतक (पहुँचने की) सीधी राह है।
إِنَّ عِبَادِي لَيْسَ لَكَ عَلَيْهِمْ سُلْطَانٌ إِلَّا مَنِ اتَّبَعَكَ مِنَ الْغَاوِينَ
इन्-न अिबादी लै-स ल-क अ़लैहिम् सुल्तानुन् इल्ला मनित्त-ब-अ-क मिनल-ग़ावीन
वस्तुतः, मेरे भक्तों पर तेरा कोई अधिकार नहीं[1] चलेगा, सिवाय उसके जो कुपथों में से तेरा अनुसरण करे।
وَإِنَّ جَهَنَّمَ لَمَوْعِدُهُمْ أَجْمَعِينَ
व इन्-न जहन्न-म लमौअिदुहुम् अज्मईन
और वास्तव में, उनसबके लिए नरक का वचन है।
لَهَا سَبْعَةُ أَبْوَابٍ لِّكُلِّ بَابٍ مِّنْهُمْ جُزْءٌ مَّقْسُومٌ
लहा सब्-अतु अव्वाबिन्, लिकुल्लि बाबिम् मिन्हुम् जुज़् उम्-मक़्सूम *
उस (नरक) के सात द्वार हैं और उनमें से प्रत्येक द्वार के लिए एक विभाजित भाग[1] है।
إِنَّ الْمُتَّقِينَ فِي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ
इन्नल मुत्तक़ी-न फ़ी जन्नातिंव् व अुयून
वास्तव में, आज्ञाकारी लोग स्वर्गों तथा स्रोतों में होंगे।
ادْخُلُوهَا بِسَلَامٍ آمِنِينَ
उद्ख़ुलूहा बि-सलामिन् आमिनीन
(उनसे कहा जायेगा) इसमें प्रवेश कर जाओ, शान्ति के साथ निर्भय होकर।
وَنَزَعْنَا مَا فِي صُدُورِهِم مِّنْ غِلٍّ إِخْوَانًا عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَابِلِينَ
व नज़अ्ना मा फी सुदूरिहिम् मिन् गिल्लिन् इख़्वानन् अला सुरुरिम् मु-तक़ाबिलीन
और हम निकाल देंगे उनके दिलों में जो कुछ बैर होगा। वे भाई-भाई होकर एक-दूसरे के सम्मुख तख़्तों के ऊपर रहेंगे।
لَا يَمَسُّهُمْ فِيهَا نَصَبٌ وَمَا هُم مِّنْهَا بِمُخْرَجِينَ
ला यमस्सुहुम् फ़ीहा न-सबुंव्व मा हुम् मिन्हा बिमुख़्रजीन
न उसमें उन्हें कोई थकान होगी और न वहाँ से निकाले जायेंगे।
نَبِّئْ عِبَادِي أَنِّي أَنَا الْغَفُورُ الرَّحِيمُ
नब्बिअ् अिबादी अन्नी अनल् ग़फूरुर्रहीम
(हे नबी!) आप मेरे भक्तों को सूचित कर दें कि वास्तव में, मैं बड़ा क्षमाशील दयावान्[1] हूँ।
وَأَنَّ عَذَابِي هُوَ الْعَذَابُ الْأَلِيمُ
व अन्-न अ़ज़ाबी हुवल् अ़ज़ाबुल अलीम
और मेरी यातना ही दुःखदायी यातना है।
وَنَبِّئْهُمْ عَن ضَيْفِ إِبْرَاهِيمَ
व नब्बिअ्हुम् अन् ज़ैफ़ि इब्राहीम
और आप उन्हें इब्राहीम के अतिथियों के बारे में सूचित कर दें।
إِذْ دَخَلُوا عَلَيْهِ فَقَالُوا سَلَامًا قَالَ إِنَّا مِنكُمْ وَجِلُونَ
इज़् द-खलू अ़लैहि फ़कालू सलामन्, क़ा-ल इन्ना मिन्कुम् वजिलून
जब वे इब्राहीम के पास आये, तो सलाम किया। उसने कहाः वास्तव में, हम तुमसे डर रहे हैं।
قَالُوا لَا تَوْجَلْ إِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلَامٍ عَلِيمٍ
क़ालू ला तौजल् इन्ना नुबश्शिरू-क बिग़ुलामिन् अ़लीम
उन्होंने कहाः डरो नहीं, हम तुम्हें एक ज्ञानी बालक की शुभ सूचना दे रहे हैं।
قَالَ أَبَشَّرْتُمُونِي عَلَىٰ أَن مَّسَّنِيَ الْكِبَرُ فَبِمَ تُبَشِّرُونَ
क़ा-ल अ-बश्शर् तुमूनी अला अम्मस्सनियल्-कि-बरू फबि-म तुबश्शिरून
उसने कहाः क्या तुमने मुझे इस बुढ़ापे में शुभ सूचना दी है, तुम मुझे ये शुभ सूचना कैसे दे रहे हो?
قَالُوا بَشَّرْنَاكَ بِالْحَقِّ فَلَا تَكُن مِّنَ الْقَانِطِينَ
क़ालू बश्शरना-क बिल्हक़्क़ि फ़ला तकुम् मिनल क़ानितीन
उन्होंने कहाः हमने तुम्हें सत्य शुभ सूचना दी है, अतः तुम निराश न हो।
قَالَ وَمَن يَقْنَطُ مِن رَّحْمَةِ رَبِّهِ إِلَّا الضَّالُّونَ
क़ा-ल व मंय्यक़्नतु मिर्रह् मति रब्बिही इल्लज़्ज़ाल्लून
(इब्राहीम) ने कहाः अपने पालनहार की दया से निराश, केवल कुपथ लोग ही हुआ करते हैं।
قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ أَيُّهَا الْمُرْسَلُونَ
क़ा-ल फ़मा ख़त्बुकुम् अय्युहल्-मुर्सलून
उसने कहाः हे अल्लाह के भेजे हुए फ़रिश्तो! तुम्हारा अभियान क्या है?
قَالُوا إِنَّا أُرْسِلْنَا إِلَىٰ قَوْمٍ مُّجْرِمِينَ
क़ालू इन्ना उर्सिल्ना इला क़ौमिम्-मुज्रिमीन
उन्होंने उत्तर दिया कि हम एक अपराधी जाति के पास भेजे गये हैं।
إِلَّا آلَ لُوطٍ إِنَّا لَمُنَجُّوهُمْ أَجْمَعِينَ
इल्ला आ-ल लूतिन्, इन्ना लमुनज्जूहुम् अज्मईन
लूत के घराने के सिवा, उनसभी को हम बचाने वाले हैं।
إِلَّا امْرَأَتَهُ قَدَّرْنَا ۙ إِنَّهَا لَمِنَ الْغَابِرِينَ
इल्लम्-र-अ-तहू क़द्दरना इन्नहा लमिनल्-ग़ाबिरीन *
परन्तु लूत की पत्नि के लिए हमने निर्णय किया है कि वह पीछे रह जाने वालों में होगी।
فَلَمَّا جَاءَ آلَ لُوطٍ الْمُرْسَلُونَ
फ़-लम्मा जा-अ आ-ल लूति-निल्मुर्सलून
फिर जब लूत के घर भेजे हुए (फ़रिश्ते) आये।
قَالَ إِنَّكُمْ قَوْمٌ مُّنكَرُونَ
क़ा-ल इन्नकुम् क़ौमुम्-मुन्करून
तो लूत ने कहाः तुम (मेरे लिए) अपरिचित हो।
قَالُوا بَلْ جِئْنَاكَ بِمَا كَانُوا فِيهِ يَمْتَرُونَ
क़ालू बल् जिअ्ना-क बिमा कानू फ़ीहि यम्तरून
उन्होंने कहाः डरो नहीं, बल्कि हम तुम्हारे पास वो (यातना) लाये हैं, जिसके बारे में वे संदेह कर रहे थे।
وَأَتَيْنَاكَ بِالْحَقِّ وَإِنَّا لَصَادِقُونَ
व अतैना-क बिल्हक़्क़ि व इन्ना लसादिक़ून
हम तुम्हारे पास सत्य लाये हैं और वास्तव में, हम सत्यवादी हैं।
فَأَسْرِ بِأَهْلِكَ بِقِطْعٍ مِّنَ اللَّيْلِ وَاتَّبِعْ أَدْبَارَهُمْ وَلَا يَلْتَفِتْ مِنكُمْ أَحَدٌ وَامْضُوا حَيْثُ تُؤْمَرُونَ
फ़-अस्रि बिअह़्लि-क बिक़ित्अिम् मिनल्लैलि वत्तबिअ् अद्-बा रहुम् व ला यल्तफित् मिन्कुम अ-हदुंव्वम्ज़ू हैसु तुअ्मरून
अतः कुछ रात रह जाये, तो अपने घराने को लेकर निकल जाओ और तुम उनके पीछे रहो और तुममें से कोई फिरकर न देखे तथा चले जाओ, जहाँ आदेश दिया जा रहा है।
وَقَضَيْنَا إِلَيْهِ ذَٰلِكَ الْأَمْرَ أَنَّ دَابِرَ هَٰؤُلَاءِ مَقْطُوعٌ مُّصْبِحِينَ
व क़ज़ैना इलैहि ज़ालिकल्-अम्-र अन्-न दाबि-र हाउला-इ मक़्तूअुम्-मुस्बिहीन
और हमने लूत को निर्णय सुना दिया कि भोर होते ही इनका उन्मूलन कर दिया जायेगा।
وَجَاءَ أَهْلُ الْمَدِينَةِ يَسْتَبْشِرُونَ
व जा-अ अह़्लुल-मदीनति यस्तब्शिरून
और नगर वासी प्रसन्न होकर आ गये[1]।
قَالَ إِنَّ هَٰؤُلَاءِ ضَيْفِي فَلَا تَفْضَحُونِ
क़ा-ल इन्-न हाउला-इ ज़ैफ़ी फ़ला तफ़्ज़हून
लूत ने कहाः ये मेरे अतिथि हैं, अतः मेरा अपमान न करो।
وَاتَّقُوا اللَّهَ وَلَا تُخْزُونِ
वत्तक़ुल्ला-ह व ला तुख़्ज़ून
तथा अल्लाह से डरो और मेरा अनादर न करो।
قَالُوا أَوَلَمْ نَنْهَكَ عَنِ الْعَالَمِينَ
क़ालू अ-व लम् नन्ह-क अनिल्-आ़लमीन
उन्होंने कहाः क्या हमने तुम्हें विश्व वासियों से नहीं रोका[1] था?
قَالَ هَٰؤُلَاءِ بَنَاتِي إِن كُنتُمْ فَاعِلِينَ
क़ा-ल हाउला-इ बनाती इन् कुन्तुम् फ़ाअिलीन
लूत ने कहाः ये मेरी पुत्रियाँ हैं, यदि तुम कुछ करने वाले[1] हो।
لَعَمْرُكَ إِنَّهُمْ لَفِي سَكْرَتِهِمْ يَعْمَهُونَ
ल-अम्-रूक इन्नहुम् लफी सक् र-तिहिम् यअ्महून
हे नबी! आपकी आयु की शपथ[1]! वास्तव में, वे अपने उन्माद में बहक रहे थे।
فَأَخَذَتْهُمُ الصَّيْحَةُ مُشْرِقِينَ
फ़ अ ख़ज़त्हुमुस्सैहतु मुश्रिक़ीन
अंततः, सूर्योदय के समय उन्हें एक कड़ी ध्वनि ने पकड़ लिया।
فَجَعَلْنَا عَالِيَهَا سَافِلَهَا وَأَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِّن سِجِّيلٍ
फ़-जअ़ल्ना आ़लि-यहा साफि-लहा व अम्तर्ना अ़लैहिम् हिजा रतम् मिन सिज्जील
फिर हमने उस बस्ती के ऊपरी भाग को नीचे कर दिया और उनपर कंकरीले पत्थर बरसा दिये।
إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَاتٍ لِّلْمُتَوَسِّمِينَ
इन्-न फ़ी-ज़ालि-क लआयातिल् लिल्-मु-तवस्सिमीन
वास्तव में, इसमें कई निशानियाँ हैं, प्रतिभाशालियों[1] के लिए।
وَإِنَّهَا لَبِسَبِيلٍ مُّقِيمٍ
व इन्नहा लबि-सबीलिम् मुक़ीम
और वह (बस्ती) साधारण[1] मार्ग पर स्थित है।
إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً لِّلْمُؤْمِنِينَ
इन्-न फ़ी ज़ालि-क लआ-यतल् लिल्मुअ्मिनीन
निःसंदेह इसमें बड़ी निशानी है, ईमान वलों के लिए।
وَإِن كَانَ أَصْحَابُ الْأَيْكَةِ لَظَالِمِينَ
व इन् का-न अस्हाबुल-ऐ कति लज़ालिमीन
और वास्तव में, (ऐय्का) के[1] वासी अत्याचारी थे।
فَانتَقَمْنَا مِنْهُمْ وَإِنَّهُمَا لَبِإِمَامٍ مُّبِينٍ
फ़न्त-क़म्-ना मिन्हुम • व इन्नहुमा लबि-इमामिम्-मुबीन
तो हमने उनसे बदला ले लिया और वे दोनों[1] ही साधारण मार्ग पर हैं।
وَلَقَدْ كَذَّبَ أَصْحَابُ الْحِجْرِ الْمُرْسَلِينَ
व ल-क़द् कज़्ज़-ब अस्हाबुल हिज्रिल्-मुर्सलीन
और ह़िज्र के[1] लोगों ने रसूलों को झुठलाया।
وَآتَيْنَاهُمْ آيَاتِنَا فَكَانُوا عَنْهَا مُعْرِضِينَ
व आतैनाहुम् आयातिना फ़कानू अ़न्हा मुअ्-रिज़ीन
और उन्हें हमने अपनी आयतें (निशानियाँ) दीं, तो वे उनसे विमुख ही रहे।
وَكَانُوا يَنْحِتُونَ مِنَ الْجِبَالِ بُيُوتًا آمِنِينَ
व कानू यन्हितू-न मिनल्-जिबालि बुयूतन् आमिनीन
वे शिलाकारी करके पर्वतों से घर बनाते और निर्भय होकर रहते थे।
فَأَخَذَتْهُمُ الصَّيْحَةُ مُصْبِحِينَ
फ़ अ ख़ज़त्हुमुस्सैहतु मुस्बिहीन
अन्ततः, उन्हें कड़ी ध्वनि ने भोर के समय पकड़ लिया।
فَمَا أَغْنَىٰ عَنْهُم مَّا كَانُوا يَكْسِبُونَ
फ़मा अ़ग्-ना अ़न्हुम् मा कानू यक्सिबून
और उनकी कमाई उनके कुछ काम न आयी।
وَمَا خَلَقْنَا السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا إِلَّا بِالْحَقِّ ۗ وَإِنَّ السَّاعَةَ لَآتِيَةٌ ۖ فَاصْفَحِ الصَّفْحَ الْجَمِيلَ
व मा ख़लक़्नस्समावाति वल्अर्-ज़ व मा बैनहुमा इल्ला बिल्हक़्क़ि, व इन्नस्सा-अ-त लआति-यतुन् फ़स्फ़हिस्सफ़्हल-जमील
और हमने आकाशों तथा धरती को और जो कुछ उन दोनों के बीच है, सत्य के आधार पर ही उत्पन्न किया है और निश्चय प्रलय आनी है। अतः (हे नबी!) आप (उन्हें) भले तौर पर क्षमा कर दें।
إِنَّ رَبَّكَ هُوَ الْخَلَّاقُ الْعَلِيمُ
इन्-न रब्ब-क हुवल् ख़ल्लाक़ुल-अ़लीम
वास्तव में, आपका पालनहार ही सबका स्रेष्टा, सर्वज्ञ है।
وَلَقَدْ آتَيْنَاكَ سَبْعًا مِّنَ الْمَثَانِي وَالْقُرْآنَ الْعَظِيمَ
व ल क़द् आतैना-क सब्अम् मिनल्-मसानी वल्क़ुर्आनल् अ़ज़ीम
तथा (हे नबी!) हमने आपको सात ऐसी आयतें, जो बार-बार दुहराई जाती हैं और महा क़ुर्आन[1] प्रदान किया है।
لَا تَمُدَّنَّ عَيْنَيْكَ إِلَىٰ مَا مَتَّعْنَا بِهِ أَزْوَاجًا مِّنْهُمْ وَلَا تَحْزَنْ عَلَيْهِمْ وَاخْفِضْ جَنَاحَكَ لِلْمُؤْمِنِينَ
ला तमुद्दन्-न ऐनै-क इला मा मत्तअ्ना बिही अज़्वाजम् मिन्हुम् व ला तह्ज़न् अ़लैहिम् वख़्फिज़् जनाह-क लिल्मुअ्मिनीन
और आप, उसकी ओर न देखें, जो सांसारिक लाभ का संसाधन हमने उनमें से विभिन्न प्रकार के लोगों को दे रखा है और न उनपर शोक करें और ईमान वालों के लिए सुशील रहें।
وَقُلْ إِنِّي أَنَا النَّذِيرُ الْمُبِينُ
व क़ुल इन्नी अनन्नज़ीरूल मुबीन
और कह दें कि मैं प्रत्यक्ष (खुली) चेतावनी[1] देने वाला हूँ।
كَمَا أَنزَلْنَا عَلَى الْمُقْتَسِمِينَ
कमा अन्ज़ल्ना अलल्-मुक़्तसिमीन
जैसे हमने खण्डन कारियों[1] पर (यातना) उतारी।
الَّذِينَ جَعَلُوا الْقُرْآنَ عِضِينَ
अल्लज़ी-न ज अ़लुल्-क़ुरआ-न अिज़ीन
जिन्होंने क़ुर्आन को खण्ड-खण्ड कर दिया[1]।
فَوَرَبِّكَ لَنَسْأَلَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ
फ़-वरब्बि-क लनस्-अलन्नहुम् अज्मईन
तो शपथ है आपके पालनहार की। हम उनसे अवश्य पूछेंगे।
عَمَّا كَانُوا يَعْمَلُونَ
अ़म्मा कानू यअ्मलून
तुम क्या करते रहे?
فَاصْدَعْ بِمَا تُؤْمَرُ وَأَعْرِضْ عَنِ الْمُشْرِكِينَ
फ़स्दअ् बिमा तुअ्मरू व अअ्-रिज़् अ़निल्-मुश्रिकीन
अतः आपको, जो आदेश दिया जा रहा है, उसे खोलकर सुना दें और मुश्रिकों (मिश्रमवादियों) की चिन्ता न करें।
إِنَّا كَفَيْنَاكَ الْمُسْتَهْزِئِينَ
इन्ना कफ़ैनाकल्-मुस्तह़्ज़िईन
हम आपके लिए परिहास करने वालों को काफ़ी हैं।
الَّذِينَ يَجْعَلُونَ مَعَ اللَّهِ إِلَٰهًا آخَرَ ۚ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ
अल्लज़ी-न यज्अ़लू-न मअ़ल्लाहि इलाहन् आ-ख-र, फ़सौ-फ़ यअ्लमून
जो अल्लाह के साथ दूसरे पूज्य बना लेते हैं, तो उन्हें शीघ्र ज्ञान हो जायेगा।
وَلَقَدْ نَعْلَمُ أَنَّكَ يَضِيقُ صَدْرُكَ بِمَا يَقُولُونَ
वल-क़द् नअ्लमु अन्न-क यज़ीक़ु सद्रू-क बिमा यक़ूलून
और हम जानते हैं कि उनकी बातों से आपका दिल संकुचित हो रहा है।
فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَكُن مِّنَ السَّاجِدِينَ
फ़-सब्बिह् बिहम्दि रब्बि-क व कुम् मिनस्-साजिदीन
अतः आप अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का वर्णन करें तथा सज्दा करने वालों में रहें।
وَاعْبُدْ رَبَّكَ حَتَّىٰ يَأْتِيَكَ الْيَقِينُ
वअ्बुद् रब्ब-क हत्ता यअ्ति-यकल्-यक़ीन *
और अपने पालनहार की इबादत (वंदना) करते रहें, यहाँ तक कि आपके पास विश्वास आ जाये[1]।