सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

104. सूरह अल-हुमज़ह – 1-9

Surah Al-Humazah • سورة الهمزة • मक्की (9 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

وَيْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةٍ

Transliteration

वैलुल लिकुल्ली हुमज़तिल लुमजह

हिंदी अनुवाद

विनाश हो उस व्यक्ति का, जो कचोके लगाता रहता है और चौटे करता रहता है।

ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۥ

Transliteration

अल्लज़ी जमआ मालव व अद ददह

हिंदी अनुवाद

जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।

يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ

Transliteration

यह सबु अन्ना मा लहू अख्लदह

हिंदी अनुवाद

क्या वह समझता है कि उसका धन उसे संसार में सदा रखेगा?[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उन की कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आयेगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।

كَلَّا لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ

Transliteration

कल्ला लयुम बज़न्ना फिल हुतमह

हिंदी अनुवाद

कदापि ऐसा नहीं होगा। वह अवश्य ही 'ह़ुतमा' में फेंका जायेगा।

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ

Transliteration

वमा अदराका मल हुतमह

हिंदी अनुवाद

और तुम क्या जानो कि 'ह़ुतमा' क्या है?

نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ

Transliteration

नारुल लाहिल मूक़दह

हिंदी अनुवाद

वह अल्लाह की भड़काई हुई अग्नि है।

ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ

Transliteration

अल्लती तत तलिऊ अलल अफ इदह

हिंदी अनुवाद

जो दिलों तक जा पहूँचेगी।

إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌ

Transliteration

इननहा अलैहिम मुअ सदह

हिंदी अनुवाद

वह, उसमें बन्द कर दिये जायेंगे।

فِى عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍۭ

Transliteration

फ़ी अमदिम मुमद ददह

हिंदी अनुवाद

लँबे-लँबे स्तंभों में।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (4-9) इन आयतों के अन्दर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उन को अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जायेगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जायेगी, और उस में इन अपराधियों को फेंक कर ऊपर से बन्द कर दिया जायेगा।