الْحَمْدُ لِلَّـهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ
अल्हम्दु लिल्लाहि रब्बिल आलमीन
सब प्रशंसायें अल्लाह के लिए हैं, जो सारे संसारों का पालनहार है।
Surah Al-Fatihah سورة الفاتحة मक्की (7 आयतें)
यह सूरह मक्की है, इसमें सात आयते है।
الْحَمْدُ لِلَّـهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ
अल्हम्दु लिल्लाहि रब्बिल आलमीन
सब प्रशंसायें अल्लाह के लिए हैं, जो सारे संसारों का पालनहार है।
الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
अर्रहमानिर्रहीम
जो अत्यंत कृपाशील और दयावान्[1] है।
مَالِكِ يَوْمِ الدِّينِ
मालिकि यौमिद्दीन
जो प्रतिकार[1] (बदले) के दिन का मालिक है।
إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ
इय्या-क न बुदु व इय्या-क नस्तीइन
(हे अल्लाह!) हम केवल तुझी को पूजते हैं और केवल तुझी से सहायता मांगते[1] हैं।
اهْدِنَا الصِّرَاطَ الْمُسْتَقِيمَ
इहदिनस्सिरातल्-मुस्तकीम
हमें सुपथ (सीधा मार्ग) दिखा।
صِرَاطَ الَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ
सिरातल्लज़ी-न अन्अम्-त अलैहिम
उनका मार्ग, जिनपर तूने पुरस्कार किया।[1]
غَيْرِ الْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا الضَّالِّينَ
गैरिल्-मग़जूबि अलैहिम् व लज्जॉल्लीन
उनका नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप हुआ और न ही उनका, जो कुपथ (गुमराह) हो गये।[1]