सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

75. सूरह अल-कियामा – 1-40

Surah Al-Qiyamah • سورة القيامة • मक्की (40 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

لَا أُقْسِمُ بِيَوْمِ الْقِيَامَةِ

Transliteration

ला उक्सिमु बि यौमिल क़ियामह

हिंदी अनुवाद

मैं शपथ लेता हूँ क़्यामत (प्रलय) के दिन[1] की!

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. किसी चीज़ की शपथ लेने का अर्थ होता है उस का निश्चित् होना। अर्थात प्रलय का होना निश्चित् है।

وَلَا أُقْسِمُ بِالنَّفْسِ اللَّوَّامَةِ

Transliteration

वला उक्सिमु बिन्नफ्सिल लौ वामह

हिंदी अनुवाद

तथा शपथ लेता हूँ निन्दा[1] करने वाली अन्तरात्मा की।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. मनुष्य के अन्तरात्मा की यह विशेषता है कि वह बुराई करने पर उस की निन्दा करती है।

أَيَحْسَبُ الْإِنسَانُ أَلَّن نَّجْمَعَ عِظَامَهُ ‎

Transliteration

अ यह्सबुल इंसानु अल्लन नज’म अ अिजामह

हिंदी अनुवाद

क्या मनुष्य समझता है कि हम एकत्र नहीं कर सकेंगे दोबारा उसकी अस्थियों को?

بَلَىٰ قَادِرِينَ عَلَىٰ أَن نُّسَوِّيَ بَنَانَهُ ‎

Transliteration

बला क़ादिरीना अला अन नु स्वविया बनानह

हिंदी अनुवाद

क्यों नहीं? हम सामर्थ्वान हैं इस बात पर कि सीधी कर दें, उसकी उंगलियों की पोर-पोर।

‏ بَلْ يُرِيدُ الْإِنسَانُ لِيَفْجُرَ أَمَامَهُ

Transliteration

बल युरीदुल इंसानु लियफ्जुरा अमामह

हिंदी अनुवाद

बल्कि मनुष्य चाहता है कि वह कुकर्म करता रहे अपने आगे[1] भी।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात वह प्रलय तथा ह़िसाब का इन्कार इस लिये करता है ताकि वह पूरी आयु कुकर्म करता रहे।

يَسْأَلُ أَيَّانَ يَوْمُ الْقِيَامَةِ

Transliteration

यस’अलु अयैया’न यौमुल क़ियामह

हिंदी अनुवाद

वह प्रश्न करता है कि कब आना है प्रलय का दिन?

فَإِذَا بَرِقَ الْبَصَرُ

Transliteration

फ इज़ा बरिक़ल बसर

हिंदी अनुवाद

तो जब चुंधिया जायेगी आँख।

وَخَسَفَ الْقَمَرُ

Transliteration

व ख़सफल क़मर

हिंदी अनुवाद

और गहना जायेगा चाँद।

وَجُمِعَ الشَّمْسُ وَالْقَمَرُ ‎

Transliteration

व जुमिअश् शम्सु वल क़मर

हिंदी अनुवाद

और एकत्र कर दिये[1] जायेंगे सूर्य और चाँद।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात दोनों पश्चिम से अन्धेरे हो कर निकलेंगे।

يَقُولُ الْإِنسَانُ يَوْمَئِذٍ أَيْنَ الْمَفَرُّ

Transliteration

यकूलुल इंसानु यौमा इज़िन अयैनल मफ़र

हिंदी अनुवाद

कहेगा मनुष्य उस दिन कि कहाँ है भागने का स्थान?

كَلَّا لَا وَزَرَ ‎

Transliteration

कल्ला ला वज़र

हिंदी अनुवाद

कदापि नहीं, कोई शरणागार नहीं।

‏ إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ الْمُسْتَقَرُّ ‎

Transliteration

इला रब्बिका यौमा इज़िनिल मुस्तक़र

हिंदी अनुवाद

तेरे पालनहार की ओर ही उस दिन जाकर रुकना है।

يُنَبَّأُ الْإِنسَانُ يَوْمَئِذٍ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ

Transliteration

युनब्बाउल इंसानु यौमा इज़िम बिमा क़द्दमा व अख्खर

हिंदी अनुवाद

सूचित कर दिया जायेगा मनुष्य को उस दिन उससे, जो उसने आगे भेजा तथा जो पीछे[1] छोड़ा।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात संसार में जो कर्म किया। और जो करना चाहिये था फिर भी नहीं किया।

بَلِ الْإِنسَانُ عَلَىٰ نَفْسِهِ بَصِيرَةٌ

Transliteration

बलिल इंसानु अला नफ्सिही बसीरह

हिंदी अनुवाद

बल्कि मनुष्य स्वयं अपने विरुध्द एक खुला[1] प्रमाण है।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात वह अपने अपराधों को स्वयं भी जानता है क्योंकि पापी का मन स्वयं अपने पाप की गवाही देता है।

وَلَوْ أَلْقَىٰ مَعَاذِيرَهُ

Transliteration

वलौ अल्क़ा मआज़ीरह

हिंदी अनुवाद

चाहे वह कितने ही बहाने बनाये।

‏ لَا تُحَرِّكْ بِهِ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِهِ

Transliteration

ला तुहर्रिक बिही लि सानका लि तअ्जला बिही

हिंदी अनुवाद

हे नबी! आप न हिलायें[1] अपनी ज़ुबान, ताकि शीघ्र याद कर लें इस क़ुर्आन को।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. ह़दीस में है कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) फ़रिश्ते जिब्रील से वह़्यी पूरी होने से पहले इस भय से उसे दुहराने लगते कि कुछ भूल न जायें। उसी पर यह आयत उतरी। (सह़ीह़ बुख़ारीः 4928, 4929) इसी विषय को सूरह ताहा तथा सूरह आला में भी दुहराया गया है।

‏ إِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُ وَقُرْآنَهُ

Transliteration

इन्ना अलैना जम् अहू व क़ुरआनह

हिंदी अनुवाद

निश्चय हमपर है उसे याद कराना और उसे पढ़ाना।

‏ فَإِذَا قَرَأْنَاهُ فَاتَّبِعْ قُرْآنَهُ

Transliteration

फ इजा क़रानाहु फत्तबिअ् क़ुरआनह

हिंदी अनुवाद

अतः, जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पीछे पढ़ें।

‏ ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُ

Transliteration

सुम्मा इन्ना अलैना बयानह

हिंदी अनुवाद

फिर हमारे ही ऊपर है, उसका अर्थ बताना।

كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ الْعَاجِلَةَ

Transliteration

कल्ला बल तुहिब्बूनल आजिलह

हिंदी अनुवाद

कदापि नहीं[1], बल्कि तुम प्रेम करते हो शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. यहाँ से बात फिर काफ़िरों की ओर फिर रही है।

وَتَذَرُونَ الْآخِرَةَ

Transliteration

व तज़ारूनल आखिरह

हिंदी अनुवाद

और छोड़ देते हो परलोक को।

‏ وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ

Transliteration

वुजूहुइ यौमाइजिन नाजिरह

हिंदी अनुवाद

बहुत-से मुख उस दिन प्रफुल्ल होंगे।

‏ إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ

Transliteration

इला रब्बिहा नाज़िरह

हिंदी अनुवाद

अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।

‏ وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ بَاسِرَةٌ

Transliteration

व वुजूहुइ यौमा इजिम बासिरह

हिंदी अनुवाद

और बहुत-से मुख उदास होंगे।

تَظُنُّ أَن يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ

Transliteration

त’जुन्नु अयै’युफअला बिहा फाक़िरह

हिंदी अनुवाद

वह समझ रहे होंगे कि उनके साथ कड़ा व्यवहार किया जायेगा।

كَلَّا إِذَا بَلَغَتِ التَّرَاقِيَ ‎

Transliteration

कल्ला इज़ा बलागतित तराक़ी

हिंदी अनुवाद

कदापि नहीं[1], जब पहुँचेगी प्राण हंसलियों (गलों) तक।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जायेंगे और दोबारा जीवित नहीं किये जायेंगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है।

‏ وَقِيلَ مَنْ ۜ رَاقٍ ‎

Transliteration

व क़ीला मन..राक़

हिंदी अनुवाद

और कहा जायेगाः कौन झाड़-फूँक करने वाला है?

وَظَنَّ أَنَّهُ الْفِرَاقُ

Transliteration

व जन्ना अन्नहुल फिराक़

हिंदी अनुवाद

और विश्वास हो जायेगा कि ये (संसार से) जुदाई का समय है।

‏ وَالْتَفَّتِ السَّاقُ بِالسَّاقِ

Transliteration

वल तफ्फतिस साकु बिस्साक़

हिंदी अनुवाद

और मिल जायेगी पिंडली, पिंडली[1] से।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात मौत का समय आ जायेगा जो निरन्तर दुःख का समय होगा। (इब्ने कसीर)

‏ إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ الْمَسَاقُ

Transliteration

इला रब्बिका यौमा इजिनिल मसाक़

हिंदी अनुवाद

तेरे पालनहार की ओर उसी दिन जाना है।

فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ ‎

Transliteration

फला सद्दक़ा वला सल्ला

हिंदी अनुवाद

तो न उसने सत्य को माना और न नमाज़ पढ़ी।

وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ‎

Transliteration

वलाकिन् कज्ज़बा वतावल्ला

हिंदी अनुवाद

किन्तु झुठलाया और मुँह फेर लिया।

‏ ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰ أَهْلِهِ يَتَمَطَّىٰ

Transliteration

सुम्मा ज़हबा इला अहलिही यता मत्ता

हिंदी अनुवाद

फिर, गया अपने परिजनों की ओर अकड़ता हआ।

أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ ‎

Transliteration

औला लका फ औला

हिंदी अनुवाद

शोक है तेरे लिए, फिर शोक है।

‏ ثُمَّ أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ

Transliteration

सुम्मा औला लका फ औला

हिंदी अनुवाद

फिर शोक है तेरे लिए, फिर शोक है।

‏ أَيَحْسَبُ الْإِنسَانُ أَن يُتْرَكَ سُدًى

Transliteration

अ यह्सबुल इंसानु अयैयुतरका सुद

हिंदी अनुवाद

क्या मनुष्य समझता है कि वह छोड़ दिया जायेगा व्यर्थ?[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात न उसे किसी बात का आदेश दिया जायेगा और न रोका जायेगा और न उस से कर्मों का ह़िसाब लिया जायेगा।

أَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِّن مَّنِيٍّ يُمْنَىٰ ‎

Transliteration

अलम यकु नुत्फतम्म मिम मनियिइ युमना

हिंदी अनुवाद

क्या वह नहीं था वीर्य की बूंद, जो (गर्भाशय में) बूँद-बूँद गिराई जाती है।?

‏ ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ ‎

Transliteration

सुम्मा काना अलाकतन फ ख ल का फ सव्वा

हिंदी अनुवाद

फिर वह बंधा रक्त हुआ, फिर अल्लाह ने उसे पैदा किया और उसे बराबर बनाया।

فَجَعَلَ مِنْهُ الزَّوْجَيْنِ الذَّكَرَ وَالْأُنثَىٰ ‎

Transliteration

फजा अ ला मिन्हुज़ ज़ुजैनिज़ जकारा वल उन्सा

हिंदी अनुवाद

फिर उसका जोड़ाः नर और नारी बनाया।

أَلَيْسَ ذَٰلِكَ بِقَادِرٍ عَلَىٰ أَن يُحْيِيَ الْمَوْتَىٰ

Transliteration

अलैसा ज़ालिका बि क़ादिरिन अला अय्यियुह’इयल मौता

हिंदी अनुवाद

तो क्या वह सामर्थ्यवान नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?