सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

85. सूरह अल-बुरूज – 1-22

Surah Al-Buruj • سورة البروج • मक्की (22 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

وَالسَّمَاءِ ذَاتِ الْبُرُوجِ ‎

Transliteration

वस समाइ ज़ातिल बुरूज

हिंदी अनुवाद

शपथ है बुर्जों वाले आकाश की!

وَالْيَوْمِ الْمَوْعُودِ ‎

Transliteration

वल यौमिल मौऊद

हिंदी अनुवाद

शपश है उस दिन की, जिसका वचन दिया गया!

وَشَاهِدٍ وَمَشْهُودٍ

Transliteration

वशा हिदिव व मशहूद

हिंदी अनुवाद

शपथ है साक्षी की और जिसपर साक्ष्य देगा!

‏ قُتِلَ أَصْحَابُ الْأُخْدُودِ ‎

Transliteration

क़ुतिला अस हाबुल उख्दूद

हिंदी अनुवाद

खाईयों वालों का नाश हो गया![1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-4) इन में तीन चीज़ों की शपथ ली गई है। (1) बुर्जों वाले आकाश की। (2) प्रलय की, जिस का वचन दिया गया है। (3) प्रलय के भ्यावह दृश्य की और उस पूरी उत्पत्ति की जो उसे देखेगी। प्रथम शपथ इस बात की गवाही दे रही है जो शक्ति इस आकास के ग्रहों पर राज कर रही है उस की पकड़ से यह तुच्छ इन्सान बच कर कहाँ जा सकता है? दूसरी शपथ इस बात पर है कि संसार में इन्सान जो अत्याचार करना चाहे कर ले, परन्तु वह दिन अवश्य आना है जिस से उसे सावधान किया जा रहा है, जिस में सब के साथ न्याय किया जायेगा, और अत्याचारियों की पकड़ की जायेगी। तीसरी शपथ इस पर है कि जैसे इन अत्याचारियों ने विवश आस्तिकों के जलने का दृश्य देखा, इसी प्रकार प्रलय के दिन पूरी मानव जाति देखेगी कि उन की क्या दुर्गत है।

‏ النَّارِ ذَاتِ الْوَقُودِ ‎

Transliteration

अन्नारि ज़ातिल वक़ूद

हिंदी अनुवाद

जिनमें भड़कते हुए ईंधन की अग्नि थी।

إِذْ هُمْ عَلَيْهَا قُعُودٌ

Transliteration

इज़ हुम अलैहा क़ुऊद

हिंदी अनुवाद

जबकि वे उनपर बैठे हुए थे।

وَهُمْ عَلَىٰ مَا يَفْعَلُونَ بِالْمُؤْمِنِينَ شُهُودٌ ‎

Transliteration

वहुम अला मा यफ़ अलूना बिल मुअ’मिनीना शुहूद

हिंदी अनुवाद

और वे ईमान वालों के साथ जो कर रहे थे, उसे देख रहे थे।

‏ وَمَا نَقَمُوا مِنْهُمْ إِلَّا أَن يُؤْمِنُوا بِاللَّهِ الْعَزِيزِ الْحَمِيدِ ‎

Transliteration

वमा नक़मू मिन्हुम इल्ला अय युअ’मिनू बिल लाहिल अज़ीज़िल हमीद

हिंदी अनुवाद

और उनका दोष केवल यही था कि वे प्रभावी प्रशंसा किये अल्लाह के प्रति विश्वास किये हुए थे।

الَّذِي لَهُ مُلْكُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ ۚ وَاللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيْءٍ شَهِيدٌ ‎

Transliteration

अल्लज़ी लहू मुल्कुस सामावति वल अर्द, वल लाहु अला कुल्लि शैइन शहीद

हिंदी अनुवाद

जो आकाशों तथा धरती के राज्य का स्वामी है और अल्लाह सब कुछ देख रहा है।

إِنَّ الَّذِينَ فَتَنُوا الْمُؤْمِنِينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ ثُمَّ لَمْ يَتُوبُوا فَلَهُمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمْ عَذَابُ الْحَرِيقِ

Transliteration

इन्नल लज़ीना फ़-तनुल मुअ’मिनीन वल मुअ’मिनाति सुम्म लम यतूबू फ़ लहुम अज़ाबू जहान्नमा व लहुम अजाबुल हरीक़

हिंदी अनुवाद

जिन्होंने ईमान लाने वाले नर नारियों को परीक्षा में डाला, फिर क्षमा याचना न की, उनके लिए नरक का दण्ड तथा भड़कती आग की यातना है।

‏ إِنَّ الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ جَنَّاتٌ تَجْرِي مِن تَحْتِهَا الْأَنْهَارُ ۚ ذَٰلِكَ الْفَوْزُ الْكَبِيرُ ‎

Transliteration

इन्नल लज़ीना आमनू व अमिलुस सलिहाति लहुम जन्नातुन तजरी मिन तहतिहल अन्हार, ज़ालिकल फौज़ुल कबीर

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, जो ईमान लाये और सदाचार बने, उनके लिए ऐसे स्वर्ग हैं, जिनके तले नहरें बह रही हैं और यही बड़ी सफलता है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (5-11) इन आयतों में जो आस्तिक सताये गये उन के लिये सहायता का वचन तथा यदि वे अपने विश्वास (ईमान) पर स्थित रहे तो उन के लिये स्वर्ग की शुभ सूचना और अत्याचारियों के लिये नरक की धमकी है जिन्होंने उन को सताया और फिर अल्लाह से क्षमा याचना आदि कर के सत्य को नहीं माना।

‏ إِنَّ بَطْشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ ‎

Transliteration

इन्ना बत्शा रब्बिका ल-शदीद

हिंदी अनुवाद

निश्चय तेरे पालनहार की पकड़ बहुत कड़ी है।

إِنَّهُ هُوَ يُبْدِئُ وَيُعِيدُ

Transliteration

इन्नहू हुवा युब्दिउ व युईद

हिंदी अनुवाद

वही पहले पैदा करता है और फिर दूसरी बार पैदा करेगा।

وَهُوَ الْغَفُورُ الْوَدُودُ

Transliteration

व हुवल ग़फूरुल वदूद

हिंदी अनुवाद

और वह अति क्षमा तथा प्रेम करने वाला है।

ذُو الْعَرْشِ الْمَجِيدُ

Transliteration

जुल अरशिल मजीद

हिंदी अनुवाद

वह सिंहासन का महान स्वामी है।

فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُ

Transliteration

फ़अ आलुल लिमा युरीद

हिंदी अनुवाद

वह जो चाहे करता है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (12-16) इन आयतों में बताया गया है कि अल्लाह की पकड़ के साथ ही जो क्षमा याचना कर के उस पर ईमान लाये, उस के लिये क्षमा और दया का द्वार खुला हुआ है। क़ुर्आन ने इस कुविचार का खण्डन किया है कि अल्लाह, पापों को क्षमा नहीं कर सकता। क्योंकि इस से संसार पापों से भर जायेगा और कोई स्वार्थी पापा कर के क्षमा याचना कर लेगा फिर पाप करेगा। यह कुविचार उस समय सह़ीह़ हो सकता है जब अल्लाह को एक इन्सान मान लिया जाये, जो यह न जानता हो कि जो व्यक्ति क्षमा माँग रहा है उस के मन में क्या है? अल्लाह तो मर्मज्ञ है, वह जानता है कि किस के मन में क्या है? फिर "तौबा" इस का नाम नहीं कि मुख से इस शब्द को बोल दिया जाये। तौबा (पश्चानुताप) मन से पाप न करने के प्रयत्न का नाम है और इसे अल्लाह तआला जानता है कि किसा के मन में क्या है?

‏ هَلْ أَتَاكَ حَدِيثُ الْجُنُودِ

Transliteration

हल अताका हदीसुल जुनूद

हिंदी अनुवाद

हे नबी! क्या तुम्हें सेनाओं की सूचना मिली?

فِرْعَوْنَ وَثَمُودَ

Transliteration

फ़िरऔना व समूद

हिंदी अनुवाद

फ़िरऔन तथा समूद को।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (17-18) इन में अतीत की कुछ अत्याचारी जातियों की ओर संकेत है, जिन का सविस्तार वर्णन क़ुर्आन की अनेक सूरतों में आया है। जिन्होंने आस्तिकों पर अत्याचार किये जैसे मक्का के क़ुरैश मुसलमानों पर कर रहे थे। जब कि उन को पता था कि पिछली जातियों के साथ क्या हुआ। परन्तु वे अपने परिणाम से निश्चेत थे।

بَلِ الَّذِينَ كَفَرُوا فِي تَكْذِيبٍ ‎

Transliteration

बलिल लज़ीना कफ़रू फ़ी तकज़ीब

हिंदी अनुवाद

बल्कि काफ़िर (विश्वासहीन) झुठलाने में लगे हुए हैं।

وَاللَّهُ مِن وَرَائِهِم مُّحِيطٌ

Transliteration

वल लाहु मिव वराइहिम मुहीत

हिंदी अनुवाद

और अल्लाह उन्हें हर ओर से घेरे हुए है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (19-20) इन दो आयतों में उन के दुर्भाग्य को बताया जा रहा है जो अपने प्रभुत्व के गर्व में क़ुर्आन को नहीं मानते। जब कि उसे माने बिना कोई उपाय नहीं, और वह अल्लाह के अधिकार के भीतर ही हैं।

بَلْ هُوَ قُرْآنٌ مَّجِيدٌ

Transliteration

बल हुवा क़ुरआनुम मजीद

हिंदी अनुवाद

बल्कि, वह गौरव वाला क़ुर्आन है।

فِي لَوْحٍ مَّحْفُوظٍ

Transliteration

फ़ी लौहिम महफूज़

हिंदी अनुवाद

जो लेखपत्र (लौह़े मह़फ़ूज़) में सुरक्षित है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (21-22) इन आयतों में बताया गया है कि यह क़ुर्आन कविता और ज्योतिष नहीं है जैसा कि वह सोचते हैं, यह श्रेष्ठ और उच्चतम अल्लाह का कथन है जिस का उद्गम "लौह़े मह़फ़ूज़" में सुरक्षित है।