सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

87. सूरह अल-अला – 1-19

Surah Al-Ala • سورة الأعلى • मक्की (19 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

سَبِّحِ اسْمَ رَبِّكَ الْأَعْلَى ‎

Transliteration

सब बिहिसम रब्बिकल अ’अला

हिंदी अनुवाद

अपने सर्वोच्च प्रभु के नाम की पवित्रता का स्मरण करो।

الَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ

Transliteration

अल्लज़ी खलका फसव्वा

हिंदी अनुवाद

जिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया।

وَالَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ

Transliteration

वल्लज़ी क़द्दारा फ़-हदा

हिंदी अनुवाद

और जिसने अनुमान लगाकर निर्धारित किया, फिर सीधी राह दिखायी।

وَالَّذِي أَخْرَجَ الْمَرْعَىٰ

Transliteration

वल लज़ी अख़ रजल मरआ

हिंदी अनुवाद

और जिसने चारा उपजाया।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-4) इन आयतों में जिस पालनहार ने अपने नाम की पवित्रता का वर्णन करने का आदेश दिया है उस का परिचय दिया गया है कि वह पालनहार है जिस ने सभी को पैदा किया, फिर उन को संतुलित किया, और उन के लिये एक विशेष प्रकार का अनुमान बनाया जिस की सीमा से नहीं निकल सकते, और उन के लिये उस कार्य को पूरा करने की राह दिखाई जिस के लिये उन्हें पैदा किया है।

فَجَعَلَهُ غُثَاءً أَحْوَىٰ

Transliteration

फजा अलहु गुसाअन अहवा

हिंदी अनुवाद

फिर उसे (सुखा कर) कूड़ा बना दिया।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (4-5) इन आयतों में बताया गया है कि प्रत्येक कार्य अनुक्रम से धीरे धीरे होते हैं। धरती के पौधे धीरे धीरे गुंजान और हरे भरे होते हैं। ऐसे ही मानवीय योग्तायें भी धीरे धीरे पूरी होती हैं।

سَنُقْرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰ

Transliteration

सनुक़ रिउका फला तन्सा

हिंदी अनुवाद

(हे नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ायेंगे कि भूलोगे नहीं।

‏ إِلَّا مَا شَاءَ اللَّهُ ۚ إِنَّهُ يَعْلَمُ الْجَهْرَ وَمَا يَخْفَىٰ ‎

Transliteration

इल्ला माशा अल्लाह, इन्नहू यअ’लमुल जहरा वमा यख्फा

हिंदी अनुवाद

परन्तु, जिसे अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह सभी खुली तथा छिपी बातों को जानता है।

‏ وَنُيَسِّرُكَ لِلْيُسْرَىٰ ‎

Transliteration

व नुयस्सिरुका लिल युसरा

हिंदी अनुवाद

और हम तुम्हें सरल मार्ग का साहस देंगे।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (6-8) इन में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को यह निर्देश दिया गया है कि इस की चिन्ता न करें कि क़ुर्आन मुझे कैसे याद होगा, इसे याद कराना हमारा काम है, और इस का सुरक्षित रहना हमारी दया से होगा। और यह उस की दया और रक्षा है कि इस मानव संसार में किसी धार्मिक ग्रन्थ के संबंध में यह दावा नहीं किया जा सकता कि वह सुरक्षित है, यह गर्व केवल क़ुर्आन को ही प्राप्त है।

‏ فَذَكِّرْ إِن نَّفَعَتِ الذِّكْرَىٰ

Transliteration

फ़ ज़क्किर इन् नफ़ा अतिज़ ज़िकरा

हिंदी अनुवाद

तो आप धर्म की शिक्षा देते रहें। अगर शिक्षा लाभदायक हो।

سَيَذَّكَّرُ مَن يَخْشَىٰ

Transliteration

सयज़ ज़क करू मै यख़शा

हिंदी अनुवाद

डरने वाला ही शिक्षा ग्रहण करेगा।

وَيَتَجَنَّبُهَا الْأَشْقَى ‎

Transliteration

व यतजन्न बुहल अश्का

हिंदी अनुवाद

और दुर्भाग्य उससे दूर रहेगा।

الَّذِي يَصْلَى النَّارَ الْكُبْرَىٰ

Transliteration

अल्लज़ी यस्लन नारल कुबरा

हिंदी अनुवाद

जो भीषण अग्नि में जायेगा।

ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحْيَىٰ

Transliteration

सुम्म ला यमूतु फ़ीहा वला यहया

हिंदी अनुवाद

फिर उसमें न मरेगा, न जीवित रहेगा।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (9-13) इन में बताया गया है कि आप को मात्र इस का प्रचार प्रसार करना है। और इस की सरल राह यह है कि जो सुने और मानने को लिये तैयार हो उसे शिक्षा दी जाये। किसी के पीछे पड़ने की आवश्यक्ता नहीं है। जो हत्भागे हैं वही नहीं सुनेंगे और नरक की यातना के रूप में अपना दुष्परिणाम देखेंगे।

قَدْ أَفْلَحَ مَن تَزَكَّىٰ

Transliteration

क़द अफ्लहा मन तज़क्का

हिंदी अनुवाद

वह सफल हो गया, जिसने अपना शुध्दिकरण किया।

وَذَكَرَ اسْمَ رَبِّهِ فَصَلَّىٰ ‎

Transliteration

व ज़करस्म रब्बिही फ़सल्ला

हिंदी अनुवाद

तथा अपने पालनहार के नाम का स्मरण किया और नमाज़ पढ़ी।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (14-15) इन आयतों में कहा गया है कि सफलता मात्र उन के लिये है जो आस्था, स्वभाव तथा कर्म की पवित्रता को अपनायें, और नमाज़ अदा करते रहें।

بَلْ تُؤْثِرُونَ الْحَيَاةَ الدُّنْيَا

Transliteration

बल तुअ’सिरूनल हयातद दुनिया

हिंदी अनुवाद

बल्कि तुम लोग तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो।

وَالْآخِرَةُ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰ

Transliteration

वल आखिरतु खैरुव वअब्क़ा

हिंदी अनुवाद

जबकि आख़िरत का जीवन ही उत्त्म और स्थायी है।

إِنَّ هَٰذَا لَفِي الصُّحُفِ الْأُولَىٰ

Transliteration

इन्न हाज़ा लफ़िस सुहुफ़िल ऊला

हिंदी अनुवाद

यही बात, प्रथम ग्रन्थों में है।

صُحُفِ إِبْرَاهِيمَ وَمُوسَىٰ

Transliteration

सुहुफि इब्राहीमा व मूसा

हिंदी अनुवाद

(अर्थात) इब्राहीम तथा मूसा के ग्रन्थों में।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (16-19) इन आयतों का भावार्थ यह है कि वास्तव में रोग यह है कि काफ़िरों को सांसारिक स्वार्थ के कारण नबी की बातें अच्छी नहीं लगतीं। जब कि परलोक ही स्थायी है। और यही सभी आदि ग्रन्थों की शिक्षा है।