إِنَّآ أَنزَلْنَٰهُ فِى لَيْلَةِ ٱلْقَدْرِ
इन्ना अनज़ल नाहु फ़ी लैयलतिल कद्र
निःसंदेह, हमने उस (क़ुर्आन) को 'लैलतुल क़द्र' (सम्मानित रात्रि) में उतारा।
Surah Al-Qadr سورة القدر मक्की (5 आयतें)
यह सूरह मक्की है, इस में 5 आयतें हैं।[1]
1. इस सूरह को अधिकांश भाष्य कारों ने मक्की लिखा है। और कुछ ने मदनी बताया है। परन्तु इस का प्रसंग मक्की होने के समर्थन में है। इसी “लैलतुल द्र” (सम्मानित रात्रि) को सूरह दुख़ान में “लैलतुल मुबारक” (शुभ रात्री) कहा गया है। यह शुभ रात्रि रमजान मुबारक ही की एक रात है। इसी कारण सूरह “बकरः” में कहा गया है कि रमजान मुबारक के महीने में कुरआन शरीफ उतारा गया। अर्थात इसी रात्रि में सम्पूर्ण कुरआन उन फरिश्तों को दे दिया गया जो वही (प्रकाशना) लाने के लिये नियुक्त थे। फिर 23 वर्ष में आवश्यकता के अनुसार कुरआन उतारा जाता रहा। यदि इस का अर्थ यह लिया जाये कि इस के उतारने का आरम्भ रमजान मुबारक से हुआ तो यह भी सहीह है। दोनों में अर्थ यही निकलता है कि कुरआन रमज़ान मुबारक में उतरा। और इसी शुभ रात्री में सूरह अलक की प्रथम पाँच आयतें उतारी गई।
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।
إِنَّآ أَنزَلْنَٰهُ فِى لَيْلَةِ ٱلْقَدْرِ
इन्ना अनज़ल नाहु फ़ी लैयलतिल कद्र
निःसंदेह, हमने उस (क़ुर्आन) को 'लैलतुल क़द्र' (सम्मानित रात्रि) में उतारा।
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ
वमा अदराका मा लैयलतुल कद्र
और तुम क्या जानो कि वह 'लैलतुल क़द्र' (सम्मानित रात्रि) क्या है?
لَيْلَةُ ٱلْقَدْرِ خَيْرٌ مِّنْ أَلْفِ شَهْرٍ
लय्लतुल कदरि खैरुम मिन अल्फि शह्र
लैलतुल क़द्र (सम्मानित रात्रि) हज़ार मास से उत्तम है।[1]
تَنَزَّلُ ٱلْمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ فِيهَا بِإِذْنِ رَبِّهِم مِّن كُلِّ أَمْرٍ
तनज्जलुल मलाइकातु वररूहु फ़ीहा बिइज़्नि रब्बिहिम मिन कुल्लि अम्र
उसमें (हर काम को पूर्ण करने के लिए) फ़रिश्ते तथा रूह़ (जिब्रील) अपने पालनहार की आज्ञा से उतरते हैं।[1]
سَلَٰمٌ هِىَ حَتَّىٰ مَطْلَعِ ٱلْفَجْرِ
सलामुन हिय हत्ता मत लइल फज्र
वह शान्ति की रात्रि है, जो भोर होने तक रहती है।[1]